फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl kidnapped for the purpose of marriage, case registered

UP: कासगंज में युवती और छात्रा का अपहरण, परिजनों ने जताई ये आशंका; तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 27 Aug 2023 10:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 27 Aug 2023 10:07 AM IST
सार

 दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती और छात्रा के अपहरण कर लिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Girl kidnapped for the purpose of marriage, case registered
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती और छात्रा के अपहरण करने का मामला सामने आया है।  पहले मामले में परिवार के लोगों ने  शादी के उद्देश्य से युवती के अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं छात्रा के स्कूल से लौटकर घर वापस ने आने पर परिवार के लोगों ने उसे अगवा किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। 

विज्ञापन


कासगंज के सहावर क्षेत्र के गांव से 10 अगस्त की रात्रि युवती अपने घर से बिना बताए कहीं चली गईं। युवती के लापता होने पर परिजन को चिंता हुुई। परिजन ने उसकी तलाश हर संभव स्थान पर की गई। तलाश के दौरान परिजन को जानकारी हुई कि उसे कमलेश निवासी रानामऊ शादी करने के उद्देश्य से अगवा कर ले गया है। मामले में युवती के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ पुत्री को अगवा किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल गई छात्रा को किया अगवा, भाई ने कराई रिपोर्ट दर्ज

एक गांव से 23 अगस्त को छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल जाने की कहकर घर से गई। वह स्कूल पढ़ने के बाद घर नहीं आई। इस पर परिजन को चिंता हुुई। परिजन ने उसकी तलाश शुरु कर दी। उसकी तलाश रिश्तेदारियां एवं उसकी सहेलियों के यहां भी की गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसके भाई ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं अज्ञात के खिलाफ अगवा किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर अगवा किए जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed