फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura MLA Shyam Sundar Sharma Niece Commits Suicide After Family Dispute

मथुरा: पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक श्याम सुंदर शर्मा की भतीजी ने की आत्महत्या

Mon, 13 Sep 2021 12:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Sep 2021 12:27 PM IST
सार

सोमवार को जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। नीता फंदे पर लटकी हुई थीं। 

विज्ञापन
Mathura MLA Shyam Sundar Sharma Niece Commits Suicide After Family Dispute
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूवमंत्री श्याम सुंदर शर्मा की भतीजी और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया की अवसाद से ग्रस्त चल रही पुत्री ने रविवार की देररात आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही शर्मा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शुभचिंतक भारी संख्या में आवास पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार का विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


19 साल पहले हुई थी शादी

शहर के मयूर विहार स्थित कृष्ण कुमार शर्मा के आवास पर रह रही उनकी विवाहिता पुत्री डॉक्टर नीता शर्मा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ. नीता का विवाह करीब 19 वर्ष पूर्व अलीगढ़ में हुआ था। उनके एक पुत्र और पुत्री है। ससुरालीजनों से अनबन चलते वह अपने पिता के आवास पर ही रह रही थी। डॉक्टर नीता ने शनिवार रात करीब 8.45 बजे अपने कमरे का दरवाजा बंद करके गले में फंदा लगा लिया। काफी देर तक उनके कमरे से बाहर न आने पर परिवारीजनों को चिंता हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल शव को फंदे से उतारा गया और समीपवर्ती नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रविवार प्रात: लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो काफी संख्या में लोग मुन्ना भैया के घर पर पहुंच गए। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि विवाहिता ने सुसाइड किया है।

विज्ञापन


राधाष्टमी: मुगल शासकों ने बरसाना के मंदिर पर किया था कब्जा, आठ माह तक श्योपुर में हुई थी राधारानी के श्रीविग्रह की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed