फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl jumped into Lower Ganga canal to commit suicide

Agra News: जान देने के लिए लोअर गंगा नहर में कूदी युवती

Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Girl jumped into Lower Ganga canal to commit suicide
जान देने के लिए लोअर गंगा नहर में कूदी युवती
विज्ञापन

- तैराक युवक ने बचाई जान, थाना पुलिस के सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक युवती ने लोअर गंगा नहर में छलांग लगा दी। युवती को कूदता देख एक तैराक युवक ने पीछे से छलांग लगाकर जान बचा ली। युवती को सकुशल नहर से बाहर निकालने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजन को थाने बुलाने के बाद युवती को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया।

मंगलवार की दोपहर दन्नाहार क्षेत्र में लोअर गंगा नहर कानपुर ब्रांच के पास एक युवती को घूमता देख लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले ही युवती पुल पर खड़ी होकर नहर में कूद गई। ये नजारा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। युवती को नहर में डूबता देख गांव बिघरई निवासी सनी बचाने के लिए कूद गया। कुछ देर बाद युवती को सकुशल बाहर निकाल कर ले आया। सूचना मिलने के बाद कोबरा टीम के आरक्षी आशीष शर्मा, पवन चौधरी और महिला आरक्षी आरती मौके पर पहुंच गई। युवती को थाने ले गए। वहां पूछताछ में युवती ने अपना नाम गुलफ्सा निवासी मोहल्ला फाजिलगंज भोगांव बताया। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने परिजन को फोन कर सूचना दी और थाने बुलाया। परिजन के आने के बाद युवती को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed