फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl in panic due to threat of acid Attack Etah Crime News

तेजाब डालने की धमकी से दहशत में आई किशोरी, नाबालिग घर में हुई कैद

Wed, 09 Oct 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Girl in panic due to threat of acid Attack Etah Crime News
एसिड अटैक
शोहदों ने एक किशोरी को चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। इसके बाद से सहमी किशोरी ने खुद को घर में कैद कर लिया है। किशोरी की मां ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि चिराग यादव, अनुज यादव काफी समय से उसकी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहे हैं। 

तीन सितंबर को दोनों ने अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने किशोरी को पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। इससे डरकर छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

 

परिजनों ने जब पूछताछ की तो किशोरी रोने लगी और उसने मां को पूरी बात बताई। किशोरी ने आरोपियों के नाम बताए इसके बाद परिजनों ने सोमवार को दोनों शोहदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी देने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों में एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था, इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed