{"_id":"59b428bc4f1c1be57f8b5725","slug":"girl-in-agra-denied-to-accept-the-decision-of-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के फैसले पर भारी पड़ा इश्क, युवती बोली जाऊंगी तो प्रेमी के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के फैसले पर भारी पड़ा इश्क, युवती बोली जाऊंगी तो प्रेमी के साथ
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
lovers
- फोटो : Demo Pic
प्यार जब परवान चढ़े तो उसे रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। प्रेमी जब साथ जीने की कसमें खा लें तो वे दुनिया की रुढ़िवादिता से भी टकराने में परहेज नहीं करते। यही हुआ आगरा में हाल ही में प्रकाश में आए एक मामले में, जहां युवती ने साहस दिखाते हुए गांव की पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया है।
बताया गया है कि आगरा में कागारौल के सोनिगा गांव में जाट समुदाय के एक ही गोत्र के युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध के मामले में पंचायत ने भले ही दोनों परिवारों को गांव से निकलने का फरमान सुनाया दिया हो लेकिन युवती ने पंचों का फरमान मानने से इनकार कर दिया है।
पुलिस ने युवती को बरामद करने के बाद शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया था। इसके बाद उसे आश्रय गृह में रख दिया गया था। वह खुद को बालिग बता रही है। जबकि घरवाले उसको 17 साल की कह रहे हैं। इससे पहले पंचों ने फरमान सुनाया था। शनिवार को आश्रय गृह में उससे मिलने कुछ परिचित पहुंचे।

Trending Videos
रहूंगी तो उसी के साथ
उसने कहा कि वह युवक से प्रेम करती है। शादी भी कर चुकी है। अब उसके साथ ही रहेगी। फिर चाहे कुछ हो जाए। इस पर परिचित लौट आए। पुलिस का कहना है कि युवती का सोमवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया जाएगा। हाईस्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्र में उसकी उम्र 19 साल है। युवती के बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।