फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl got upset after friendship on Facebook in Firozabad crime news

Firozabad: फेसबुक पर हुई दोस्ती, तो प्यार का दिया झांसा, ऐसे पड़ा पीछे, उड़े हुए हैं युवती के होश

Mon, 07 Nov 2022 08:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 08:26 PM IST
सार

फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक ऐसे पीछे पड़ गया, कि युवती परेशान हो गई है। उसने फोन पर बात करने से मना किया, तो आरोपी युवक ने भाई-बहन को अगवा करने दी धमकी दी है। इस धमकी से युवती दहशत में है। 
 

विज्ञापन
girl got upset after friendship on Facebook in Firozabad crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद की युवती फेसबुक पर अंजान युवक से दोस्ती कर बुरी फंस गई। उसने फोन पर बात नहीं की तो युवक ने युवती को उसके भाई और बहन के अपहरण की धमकी दे डाली। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

ये है मामला 

सिरसागंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता का कहना है कि वह सिरसागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मैनपुरी के गढ़िया भदौल निवासी आकाश उसकी बेटी के फोन और फेसबुक पर संदेश देकर बात करने के लिए दबाव बनाता है। बेटी के बात न करने पर युवक उसको लगातार धमकी देने के साथ ही छोटी बहन और भाई का अपहरण करने की बात कह रहा है। आरोपी युवक ने युवती के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए है। युवक की धमकी से आहत युवती ने इसकी जानकारी परिजन को दी। 

विज्ञापन

थाने में दी तहरीर 

युवती के पिता ने सिरसागंज थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि मैनपुरी निवासी युवक की युवती से फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच युवक ने युवती के फोटो भी ले लिए। युवती को जब सच्चाई का पता चला तो युवती ने युवक से फोन पर बात करना बंद कर दिया। इसके बाद युवक युवती को फोन पर धमकी देने के साथ ही उसके भाई और बहन के अपहरण करने की बात करने लगा। इससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed