फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl found dead on railway track in agra

रेलवे ट्रैक पर मिला टाटा मोटर्स की टेक्नीशियन का शव, लूट के बाद चलती ट्रेन से फेंकने की आशंका

Fri, 13 Sep 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
girl found dead on railway track in agra
दिव्यांगी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पंत नगर स्थित टाटा मोटर्स कंपनी की टेक्नीशियन दिव्यांगी शर्मा (21) का शव गुरुवार सुबह बरहन में गांव बिरूनी स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। वह छुट्टी पर पैसेंजर ट्रेन से घर आ रही थी। परिजनों ने लूटपाट कर ट्रेन से फेंके जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


उसका बैग, सोने की अंगूठी और चेन नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कालिंदी विहार निवासी अनिल शर्मा घर के पास आटा चक्की चलाते हैं।

उनकी बेटी दिव्यांगी शर्मा ने पालीटेक्निक किया था। छह महीने पहले दिव्यांगी की नौकरी पंत नगर, उत्तराखंड में टाटा कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर लगी थी। वह दो दिन की छुट्टी पर घर आ रही थी।
विज्ञापन

मृतका के चाचा मनोज शर्मा ने बताया कि दिव्यांगी ने बुधवार रात 11 बजे फोन पर बरेली पैसेंजर से आने की बात कही थी। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे बरहन पुलिस ने फोन किया। बताया कि दिव्यांगी गांव बिरूनी स्थित रेलवे ट्रैक के पास पड़ी है। पुलिस ने दिव्यांगी के मोबाइल से ही कॉल किया था।

इस पर परिजन पहुंच गए। मनोज शर्मा का कहना है कि दिव्यांगी को ट्रेन से फेंका गया है। उसका बैग नहीं मिला है। वह अंगूठी और चेन भी पहने थी, जो नहीं मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दिव्यांगी चार भाई बहन में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन शिवांगी भी इंजीनियर है। परिवार समझ नहीं पा रहा है कि आखिर दिव्यांगी के साथ क्या हुआ? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed