{"_id":"5d7a0da98ebc3e013c6cad2d","slug":"girl-found-dead-on-railway-track-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला टाटा मोटर्स की टेक्नीशियन का शव, लूट के बाद चलती ट्रेन से फेंकने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला टाटा मोटर्स की टेक्नीशियन का शव, लूट के बाद चलती ट्रेन से फेंकने की आशंका
Fri, 13 Sep 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पंत नगर स्थित टाटा मोटर्स कंपनी की टेक्नीशियन दिव्यांगी शर्मा (21) का शव गुरुवार सुबह बरहन में गांव बिरूनी स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। वह छुट्टी पर पैसेंजर ट्रेन से घर आ रही थी। परिजनों ने लूटपाट कर ट्रेन से फेंके जाने की आशंका जाहिर की है।
उसका बैग, सोने की अंगूठी और चेन नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कालिंदी विहार निवासी अनिल शर्मा घर के पास आटा चक्की चलाते हैं।
उनकी बेटी दिव्यांगी शर्मा ने पालीटेक्निक किया था। छह महीने पहले दिव्यांगी की नौकरी पंत नगर, उत्तराखंड में टाटा कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर लगी थी। वह दो दिन की छुट्टी पर घर आ रही थी।

मृतका के चाचा मनोज शर्मा ने बताया कि दिव्यांगी ने बुधवार रात 11 बजे फोन पर बरेली पैसेंजर से आने की बात कही थी। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे बरहन पुलिस ने फोन किया। बताया कि दिव्यांगी गांव बिरूनी स्थित रेलवे ट्रैक के पास पड़ी है। पुलिस ने दिव्यांगी के मोबाइल से ही कॉल किया था।
इस पर परिजन पहुंच गए। मनोज शर्मा का कहना है कि दिव्यांगी को ट्रेन से फेंका गया है। उसका बैग नहीं मिला है। वह अंगूठी और चेन भी पहने थी, जो नहीं मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दिव्यांगी चार भाई बहन में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन शिवांगी भी इंजीनियर है। परिवार समझ नहीं पा रहा है कि आखिर दिव्यांगी के साथ क्या हुआ?