फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl died due to hooligan

सिरफिरों ने किया दुनिया छोड़ने पर मजबूर

Sat, 02 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 02 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक लड़कियों को जान देने पर मजबूर कर रहे हैं। आमतौर पर पुलिस छेड़खानी की शिकायतों में कार्रवाई नहीं करती है। यही कारण है कि शोहदों की हरकतें बढ़ रही हैं। लोहामंडी क्षेत्र में सोमवार को एक बालिका ने पड़ोसी युवक की छेड़खानी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। लड़कियों की मौत के बाद ही पुलिस जागती है, छात्रा के मामले में भी पुलिस ने मौत के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इन घटनाओं ने दहलाया
15 मार्च: एत्माद्दौला क्षेत्र में छोटू नामक युवक ने शादी से इनकार करने पर घर में घुसकर युवती को गोली मार दी थी। एक पखवाड़े बाद युवती की मौत हो गई। आरोपी इस वक्त जेल में है।
विज्ञापन


24 फरवरी: सदर थाना क्षेत्र में शोहदे की हरकत से तंग आकर 15 साल की किशोरी ने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह कर लिया था। नाबालिग आरोपी को किशोर गृह भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर 2014: ताजगंज में सिरफिरे ने इकतरफा प्यार में युवती को छुरा मारकर लहूलुहान कर दिया था।

16 अक्टूबर 2013 : न्यू आगरा के नगला पदी में सिरफिरे आशिक ने शादी से इंकार पर कमरे में बंद करके किशोरी को चाकू से गोद दिया था। मां को भी लहूलुहान कर दिया था।

नौ जून 2013 : हरीपर्वत क्षेत्र में शोहदे ने युवती को छेड़खानी के विरोध पर बाइक चढ़ाकर घायल कर दिया गया।

पांच सितंबर 2013 : एत्माददौला क्षेत्र में युवक ने युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर युवती के चेहरे और
शरीर पर तेजाब उड़ेल दिया। बाद में आरोपी को जेल भेजा गया।

पांच अगस्त 2013 : हरीपर्वत क्षेत्र में बात करने से इंकार करने पर सिरफिरे युवक ने बालिका पर तेजाब से भरी बोतल उड़ेल दी थी।

29 नवंबर 2013 : मलपुरा के ककुआ में किशोरी पर छेड़खानी के विरोध पर तेजाब से झुलसा दिया गया।

दो फरवरी 2014 : सिकंदरा क्षेत्र में एक सिरफिरे ने बीएससी की छात्रा पर घर में घुसकर तेजाब डालने की कोशिश की थी। मां-बाप बीच में आए तो उन्हें धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed