{"_id":"683a67f1cec6cfbaa00377ce","slug":"girl-died-after-falling-from-fourth-floor-of-sanskruti-apartments-know-reason-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उसे मौत से डर भी न लगा... इसलिए संस्कृति अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई थी छलांग, वजह कर देगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उसे मौत से डर भी न लगा... इसलिए संस्कृति अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई थी छलांग, वजह कर देगी हैरान
Sat, 31 May 2025 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 07:52 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत हो गई। युवती के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी।
विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के पश्चिमपुरी स्थित संस्कृति अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवती के परिचित युवक पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है।
रामनगर, डौकी निवासी वीरू ने केस दर्ज कराया है। कहा है कि वह छह माह से परिवार के साथ शास्त्रीपुरम में किराये पर रहा है। दो बेटियां 18 वर्षीय पूनम और 15 वर्षीय शिवानी दो माह से पश्चिमपुरी स्थित संस्कृति अपार्टमेंट के फ्लैटों में घरेलू काम करने जाती थीं। 4 मई की दोपहर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट से बड़ी बेटी की गिरकर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: हथियार जब्त नहीं...गिरफ्तारी करने में भी डर रही एसटीएफ और पुलिस; उठ रहे ये सवाल

युवक से हुआ था झगड़ा
चंद्रकेश नामक युवक के साथ बेटी का झगड़ा हुआ था। उसने आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि युवक और युवती एक-दूसरे से परिचित थे, उनमें बातें भी होती थीं।
ये भी पढ़ें - शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: जैद का मुख्तार से क्या है कनेक्शन, जांच में खुलेगा राज; फंस सकते हैं पुलिसकर्मी

बचाई जा सकती थी जान
शिवानी अपनी बड़ी बहन की मौत से सदमे में है। उसका कहना था कि जब उसने बहन को जमीन पर खून से लथपथ पड़े देखा तो आसपास के लोग ऊपर से झांक रहे थे। कुछ लोग बाहर भी आए थे, लेकिन किसी ने मदद करने की कोशिश नहीं की। यहां तक कि किसी ने पुलिस भी नहीं बुलाया। वह कभी अपनी बहन को संभालती तो कभी पुलिस को कॉल लगा रही थी।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेता के बाद...भाजपा की महिला नेता का अय्याश बेटा, मां ने साधी चुप्पी; विपक्ष मुखर

15 मिनट बाद पहुंची थी पुलिस
करीब 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची, वह अपने दुपट्टे से खून साफ करती रही। लेकिन किसी को रहम नहीं आया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई वह आधा घंटे की देरी से आई। इसके बाद बहन को अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर पूनम की सांसों की डोर तब तक टूट गई। शिवानी का कहना था कि अगर बहन को तुरंत इलाज मिलता तो शायद वह बच जाती।