फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP woman leader's promiscuous son Private photos and videos went viral feel ashamed after seeing obscenity

UP: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेता के बाद...भाजपा की महिला नेता का अय्याश बेटा, मां ने साधी चुप्पी; विपक्ष मुखर

Fri, 30 May 2025 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 03:28 PM IST
सार

मैनपुरी की भाजपा की बड़ी महिला नेता के बेटे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में बेशर्मी की हदों को पार कर दिया गया है।

विज्ञापन
BJP woman leader's promiscuous son Private photos and videos went viral feel ashamed after seeing obscenity
भाजपा की महिला नेता का बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंदसौर के भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो कांड अभी थमा नहीं है कि मैनपुरी में भी इस प्रकार का एक कारनामा सामने आया है। शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बेहद अश्लील वीडियो शहरभर के लोगों के पास पहुंचे हैं। भाजपा नेत्री ने फोन तक उठाना बंद कर दिए हैं। भाजपा खेमे ने भी चुप्पी साध ली है। विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


 

शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई के बेटे एवं भाजपा नेत्री के यह वीडियो बताए जा रहे हैं। वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेत्री के बेटे का पत्नी से चल रहा है विवाद
भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति द्वारा सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता उसे मानसिक प्रताड़ित करता था। 
 
विज्ञापन

आखिर 130 वीडियो कैसे हुए वायरल
इस मामले में सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसको लेकर लोगों में चर्चा और सवाल तैर रहे हैं। 
 

भाजपा ने साधी चुप्पी, विपक्ष ने लिए आड़े हाथों
इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी हैं। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है।



 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क सामने आने लगा है। इनकी जुबान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे हैं। मगर, इनकी करतूत उससे इतर हैं। अगर, इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, उसकी पत्नी को इंसाफ नहीं मिला तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
 

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य का कहना है कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। भाजपा नेत्री से अगर और उसके बेटे से प्रताड़ित महिला सपा से संपर्क करे, उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए इस प्रकार से किसी महिला के साथ संबंध और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed