Agra: दोस्तों संग जन्मदिन पार्टी में गई युवती की कैसे हुई मौत ? पुलिस की जांच में सामने आई यह बात
फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस जांच में हादसे की बात सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के बसई खुर्द की रहने वाली 21 वर्षीय पूनम की मौत हादसे में हुई थी। पुलिस को जांच में इसके प्रमाण मिले हैं। कार सवार युवकों से भी पूछताछ की गई है। अब यह पता किया जा रहा है कि कार किस वाहन से टकराई थी। हालांकि परिजन बेटी की हत्या की आशंका ही जाहिर कर रहे हैं।
बसई खुर्द निवासी राजवीर की बेटी पूनम की शुक्रवार रात को मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी में गई थी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। तोरा पुलिस चौकी पर शव रख जाम लगाया था। परिजन का कहना था कि पूनम जन्मदिन पार्टी में गई थी। रात में पुलिस ने उसकी मौत की जानकारी दी थी।
परिजन का आरोप- पुलिस सही जांच नहीं रही
मृतका के रिश्तेदार श्याम शर्मा ने बताया कि पूनम की मौत की जानकारी एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में हुई थी। उसके साथ तीन युवक भी थे। पुलिस हादसा बता रही है। अगर, हादसा हुआ तो तीनों युवकों को चोट क्यों नहीं आई। उसकी हत्या की गई है। इसको हादसे का रूप दिया गया है। आरोप लगाया कि पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है।
पुलिस ने दर्ज किया हादसे का मुकदमा
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि युवती कार में थी। उसके साथ तीन युवक और थे। कार की एक वाहन से टक्कर हो गई। युवकों को भी चोट लगी है। एक अस्पताल में भर्ती है। युवती की मौत हादसे में हुई है। अभी और जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।संबंधित खबर- Agra: दोस्तों के साथ होटल में जन्मदिन पार्टी में गई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप