फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl dies who went to birthday party in hotel with friends in Agra

Agra: दोस्तों के साथ होटल में जन्मदिन पार्टी में गई युवती की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 16 Oct 2022 12:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार रात दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गई युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया। 

विज्ञापन
girl dies who went to birthday party in hotel with friends in Agra
मृतका पूनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के बसई खुर्द की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शुक्रवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह दोस्तों संग जन्मदिन पार्टी मनाने गई थी। रात में पुलिस ने परिजन को हादसे में घायल होने की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत का पता चला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। शनिवार को शव रखकर तोरा चौकी का घेराव किया और फतेहाबाद मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती हादसे में घायल हुई थी। उसे इमरजेंसी ले गए, जहां मौत हो गई।

विज्ञापन


बसई खुर्द निवासी राजवीर हलवाई हैं। उनकी बेटी पूनम शुक्रवार रात को नौ बजे घर से निकली थी। उसने बताया कि दोस्त की जन्मदिन पार्टी में एक होटल जा रही है। रात करीब 10 बजे उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। मां रमादेवी ने फोन मिलाया था। उनके रिश्तेदार श्याम शर्मा ने बताया कि रात करीब 1:09 बजे पुलिस ने फोन किया। बताया कि पूनम हादसे में घायल हो गई है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया है। जल्दी आ जाओ। परिजन पहुंचे, तब पता चला कि मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

दो घंटे तक चौकी पर रखे रहे शव

परिजन का कहना है कि पुलिस यह नहीं बता रही कि हादसा कहां पर हुआ? कार में तीन चार युवक थे तो वो कहां हैं? उनको चोट क्यों नहीं लगी? वाहन क्यों नहीं क्षतिग्रस्त हुआ? पुलिस इस बारे में ठीक से कुछ नहीं बता रही है। पूनम की हत्या की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव तोरा चौकी पर ले गए और प्रदर्शन किया। 

पुलिस देख रही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि युवती कार में अपने दोस्तों के साथ थी। जेपी होटल के पास कार एक वाहन से टकरा गई। युवती गंभीर घायल हुई थी। पुलिस को एक युवक घायल हालत में मिला। उसे नजदीक के अस्पताल में ले गए, जबकि युवती को इमरजेंसी लेकर गए थे। मगर, उसकी मौत हो गई। मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। वाहन के बारे में पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed