{"_id":"63a9e0fba3dfb25a5b48038e","slug":"girl-dead-body-found-hanging-in-the-room-of-house-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, कान में लगा था ईयरफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, कान में लगा था ईयरफोन
Mon, 26 Dec 2022 11:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:29 PM IST
सार
युवती के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है। जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में हाईवे से सटी लाजपत नगर कॉलोनी में एक युवती का शव सोमवार को पंखे पर फंदे से लटका मिला। थाना हाईवे पुलिस ने दरवाजे को ग्राइंडर से काटकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के कान में ईयरफोन लगा था। मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
थाना हाईवे की लाजपत नगर कॉलोनी में 25 वर्षीय युवती का शव सोमवार सुबह परिजन ने घर के कमरे में पंखे के सहारे लटका देखा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने पहले दरवाजा खुद खोलने की कोशिश की। नहीं खुला तो सूचना पुलिस को दी गई। हाईवे पुलिस ने को भी सफलता न मिलने पर ग्राइंडर मशीन मंगवाकर दरवाजा कटवाया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि कमरे के अंदर युवती के दोनों कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। पास में पड़ा उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। युवती के शव के पास से मिले मोबाइल फोन के डाटा के आधार पर पुलिस इस मामले में जांच करेगी। परिजन इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन