फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl create high voltage drama at district hospital

DSP पर आरोप लगाने वाली युवती ने उठाया ऐसा कदम, पुलिस के फूल गए हाथ-पांव

Fri, 04 May 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Fri, 04 May 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
girl create high voltage drama at district hospital
पीड़ित लड़की - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल चेकअप के लिए कासगंज के जिला अस्पताल लाई गई युवती ने छत पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। युवती ने सीओ सिटी अजय कुमार पर बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


युवती ने अस्पताल की छत पर चढ़कर सीओ सिटी को बुलाने की मांग की। उसने आत्महत्या करने की भी धमकी दी। धमकी सुनकर युवती के साथ मौजूद पुलिस के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने छत पर चढ़कर युवती को दबोचकर नीचे उतारा।

टॉयलेट के बहाने से अस्पताल से निकली

युवती को मेडिकल कराने के लिए गुरुवार रात जिला चिकित्सालय लाया गया। रात के समय युवती का मेडिकल कराया गया। वहीं मेडिकल की कुछ कार्रवाई शुक्रवार को होनी थी। ऐसे में उसे यहीं रखा गया। 

जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह युवती टॉयलेट करने का बहाना कर बाहर निकली और छत पर चढ़ गई। इसके बाद युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिससे उसकी सुरक्षा में लगी महिला सुरक्षाकर्मी सकते में आ गईं। 

उन्होंने युवती को नीचे आने के लिए कहा, लेकिन युवती सीओ सिटी को बुलाने की मांग करने लगी। उसने कहा कि यदि सीओ सिटी को नहीं बुलाया गया तो वो आत्महत्या कर लेगी। 

पुलिस के हाथ पांव फूले

इस पर तत्काल पुलिस के आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर सीओ यातायात एवं कोतवाली निरीक्षक भी मौके पर आ गए। पीछे के रास्ते से दो महिला कांस्टेबल को छत पर भेजा गया। 

पुलिस ने चुपके से जाकर युवती को दबोच लिया और नीचे ले आई। युवती के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बाद में पुलिस युवती को लेकर महिला थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed