{"_id":"6665f2e50042a949830bce8b","slug":"girl-consumed-pesticide-after-being-scolded-by-her-mother-kasganj-news-c-175-1-agr1054-116331-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मां के डांटने पर युवती ने किया कीटनाशक का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मां के डांटने पर युवती ने किया कीटनाशक का सेवन
Sun, 09 Jun 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला खंजी में मां के डांटने पर एक युवती ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
नगला खंजी निवासी युवती की शनिवार को उसके भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया। पिता ने बताया कि मां के डांटने पर वह नाराज हो गई और उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे वहां भर्ती कर लिया। उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए।