फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl commits suicide by hanging in Agra

आगरा में युवती ने की आत्महत्या: परिजनों ने सहेली से नहीं मिलने दिया तो फांसी लगाकर दी जान

Sun, 01 Aug 2021 10:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 10:40 AM IST
सार

युवती अपनी एक सहेली से अक्सर मिलने जाती थी। परिजनों ने उसे टोका तो इससे नाराज कर युवती ने फांसी लगा ली।    

विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के नंदपुरा में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि युवती को परिजनों ने सहेली से मिलने से रोक दिया था। नाराज युवती ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। वहीं मुस्तफा क्वार्टर में एक महिला ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन

 
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि नंदपुरा निवासी नैंसी (18) पुत्री भारतीराम ने शनिवार शाम को गार्डर में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। युवती का पहली मंजिल पर कमरा है। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि नैंसी की एक सहेली है। वह अक्सर उससे मिलने जाती थी। परिजनों ने इसका विरोध किया। इस बात पर परिजनों से उसकी कहासुनी हुई। उसे डांटा गया। इससे नाराज हो गई। इसके बाद उसने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तफा क्वार्टर में महिला ने दी जान 
वहीं सदर क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर में 40 वर्षीय सुधा पत्नी उमेश कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उमेश फैक्टरी में काम करता है। शाम को सुधा की बेटी कोचिंग चली गई। बेटा घर के बाहर खेल रहा था। 

शाम तकरीबन पांच बजे बेटी के घर आने पर सुधा गेट के पास एंगल से बनाए फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने बताया कि सुधा और उमेश की शादी को तकरीबन 20 साल हो गए थे। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। मायका पक्ष ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed