{"_id":"5ddd4b358ebc3e54f57b0188","slug":"girl-commits-suicide-after-fail-in-pgt-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट लिखी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी परीक्षा में असफल होने पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट लिखी यह बात
Tue, 26 Nov 2019 09:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Nov 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के गांव बिसैरा में 25 वर्षीय छात्रा का शव मंगलवार सुबह फंदे में लटका मिला। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पीजीटी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने के कारण आत्महत्या की बात लिखी गई है।
थाना कागारौल के गांव बिसैरा निवासी सुरेश चंद्र मंगलवार को सुबह दूसरे कमरे में सो रही अपनी 25 वर्षीय बेटी लक्ष्मी को जगाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा।
कमरे में लक्ष्मी का शव फंदे से लटका था। घर में चीखपुकार मची तो ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा और फंदे पर लटके शव को उतारा। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

Trending Videos
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मी ने आत्महत्या की है, मौके पर सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उसने पीजीटी में असफल रहने के कारण आत्महत्या की बात लिखी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
वहीं लक्ष्मी के पिता सुरेश ने बताया कि सुबह उसे जगाने पहुंचा तो नहीं पता था कि वो दुनिया ही छोड़कर चली गई है। हमेशा किसी न किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती रहती थी। फरवरी 2019 में पीजीटी की परीक्षा में असफल रहने के बाद ज्यादा परेशान रहने लगी थी। पता नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।