फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl Brutally Murdered Dead Body Found in Farm Etah Crime News Hindi

पापा को पानी देने गई थी बेटी, खेत में इस हालत में मिली लाश कि फट गया सभी का कलेजा

Sun, 13 Oct 2019 04:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Oct 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Girl Brutally Murdered Dead Body Found in Farm Etah Crime News Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता के सूखे हलक को तर करने के लिए पानी लेकर निकली बेटी का शव देखकर हर किसी की आंखें नम थीं। मुंह में चुन्नी ठूंस कर पहले आवाज बंद की गई और उसके बाद बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई, इसकी गवाही कपड़े दे रहे थे। अर्धनग्न हालत में बेटी को देखकर माता-पिता का कलेजा फट गया।
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र में शनिवार को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल नहीं गई। मां से बोली आज आप पापा के साथ खेतों पर काम करोगी तो मैं पानी लेकर आऊंगी और हाथ भी बंटाऊंगी।
विज्ञापन


जब माता-पिता खेतों पर काम करने चले गए तो बेटी सुबह 9.30 बजे हाथ में पानी की बोलत और दराती लेकर घर से निकली। इसके बाद न तो माता-पिता को पानी देने पहुंच सकी और न ही घर वापस लौटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में प्यास से व्याकुल मां घर पहुंची तो बेटी को ही सबसे पहले तलाशा। पता चला कि बेटी तो सुबह ही पानी लेकर खेतों के लिए निकली है। इसके बाद मां की आंखों के सामने आशंकाओं के ज्वार फूटने लगे। बेटी को ढूंढने में पति-पत्नी जुट गए और चीखे मारकर खेतों (जंगल) में पुकारते रहे। जब कोई जवाब नहीं मिला तो गांव दौड़कर आए और अन्य परिजनों को पूरी बात बताई। 

इसके बाद पूरा गांव बेटी की तलाश में जुटा। चार घंटे तक खोजा, लेकिन बेटी की सूरत देखने को नहीं मिली, ढूंढते-ढूंढते शाम के पांच बज गए, तब गांव के ही मेघसिंह की पत्नी को पतेल के गूंदरा (झाड़ी) में हत्यारों द्वारा छिपाई गई किशोरी की लाश मिली।

इसके बाद पूरा गांव गम में डूब गया, प्रधान ने डायल 100 को फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर तमाम पुलिस बल पहुंच गया। देर रात तक जांच पड़ताल चली और रात में एएसपी क्राइम राहुल कुमार व एसएसपी सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

बच्ची के चाचा तेजसिंह ने कहा कि जब मैं पहुंचा था तो देखा कि उसके कपड़े अस्त व्यस्त हालत में थे इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बेटी के साथ गलत काम करने के बाद हत्यारों ने उसका गला घोंटा है। 

किशोरी को पहले बाजरे के खेत में खींचकर ले जाया गया। इसके बाद गले में पड़ी चुन्नी को मुंह में ठूंसा और उसी चुन्नी से गला कसकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को बाजरे के खेत से घसीटते हुए पतेल के गूंदरा तक लेकर पहुंचे।

यहां पर शव को गूंदरे में बिठा दिया गया। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे पूरी तरह से बेखौफ थे और वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल गए। 

महिला और पुरुष चिकित्सकों की टीम द्वारा किशोरी का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में चिकित्सक प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। आशंकाओं के चलते दो स्लाइड बनाई गई हैं, जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों की आशंकाएं दूर हो सकेंगी। 

किशोरी की गर्दन, पीट और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं कि किशोरी ने हत्यारों का मुकाबला किया और उनसे अपनी जान बचाने के प्रयास में लगी रही। किशोरी को कब्जे में करने के लिए हत्यारों ने उसकी पिटाई लगाई, इसकी वजह से बच्ची के चोटें आई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed