फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl and sister-in-law died of snakebite in Sikri

सीकरी में सर्पदंश से ननद और भाभी की मौत

Mon, 27 Sep 2021 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Girl and sister-in-law died of snakebite in Sikri
फतेहपुर सीकरी। ग्राम नगला हरबख्श में सर्पदंश से शुक्रवार की रात विनीता (22) और उसकी भाभी संगीता (22) की मौत हो गई। परिवार में सूतक होने के कारण सभी लोग जमीन पर सो रहे थे। दो दिनों तक परिजन झाड़फूंक करा रहे थे। रविवार को महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत औलेंडा के ग्राम नगला हरबख्श निवासी पप्पू नायक के पुत्र रिंकू की 14 सितंबर को मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि इसी सूतक के कारण सभी लोग जमीन पर सो रहे थे। शुक्रवार की रात घर के आगे पड़े टीनशेड के नीचे विनीता और उसकी भाभी संगीता सोई थी। आधी रात के बाद दोनों को सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

सांप देख दोनों महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। इस पर परिवार के अन्य लोग आ गए। लोगों ने सांप को मार डाला। इसके बाद बायगीरों से झाड़फूंक कराई। महिलाओं की हालत बिगड़ती देख गंगापुर, राजस्थान ले गए। वहां से भी महिलाओं बचाया नहीं जा सका। शनिवार की रात महिलाओं को लेकर परिजन घर आए। रविवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोगों ने बताया कि शनिवार को भी घर के पास एक छोटा सांप निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed