{"_id":"5df745b68ebc3e87fb459081","slug":"girl-allegation-her-family-of-pressurizing-to-marry-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मामला, युवती ने कही ऐसी बात, दंग रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मामला, युवती ने कही ऐसी बात, दंग रह गए सभी
Mon, 16 Dec 2019 02:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Dec 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में रहने वाली युवती के लापता होने के बाद उसके भाई की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक युवक, उसके परिजनों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने युवती को बरामद किया।
पूछताछ में युवती ने जो बताया, उसे जानकर पुलिस दंग रह गई। परिजन भी हैरान हो गए। युवती ने कहा कि परिजन दबाव बनाकर मेरी शादी गलत जगह कर रहे हैं। इसी कारण वो चली गई थी।
मामला थाना लाइनपार क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। शनिवार को एक युवती लापता हो गई थी। युवती के परिजन लाइनपार थाने पहुंचे और मोहल्ले के युवक, उसके भाई, पिता व एक दोस्त के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

परिजनों पर ही लगाए आरोप
मामला युवती के अपहरण का होने के कारण थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगाने के ही साथ युवती को बरामद कर लिया। युवती को बरामद करके पुलिस थाने पर लाए।
एसएचओ लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि युवती का कहना था कि वो बालिग है। परिजन जबरन शादी को दबाव बना रहे थे। इसी कारण घर से चली गई थी। वो जिस लड़के से प्रेम करती है उसी से शादी करेगी।
एसएचओ ने कहा कि युवती का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है। युवती को न्यायालय में पेश करेंगे। युवती के बयान के आधार पर न्यायालय का जो आदेश होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।