फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girja Shankar Dubey President of Bar Association

Agra News: गिरजा शंकर दुबे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 28 Feb 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Girja Shankar Dubey President of Bar Association
कासगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव के शुक्रवार को मतगणना के बाद पांच पदों के परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता गिरजा शंकर दुबे को चुना गया। सभी विजेता पदाधिकारियों का साथी अधिवक्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। इसके साथ फूल मालाएं भी पहनाईं। सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरु की गई। सबसे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुराग शर्मा ने 156 वोट प्राप्त किए। प्रतिद्वंदी मोहम्मद रफी खान ने 111 वोट प्राप्त किए। अनुराग को 45 वोट से विजेता घोषित किया गया। शेर सिंह को 80 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए अमित 175 वोट पाकर तथा चंद्रपाल 159 वोट पाकर विजेता बने। जबकि अबू सलीम रहमानी को 117 तथा प्रदीप कुमार कनौजिया को 50 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार 179 वोट प्राप्त कर विजेता बने। जबकि गौरव रायजादा को 136 वोट मिले। अध्यक्ष व महासचिव पद की मतगणना दोपहर बाद शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर गिरजा शंकर दुबे को 162 वोट मिले। उन्होंने मोरध्वज को 34 वोटों से हराया। कर्मवीर सिंह को 22, श्यामेंद्र मिश्रा को 22 तथा प्रदीप सक्सेना को आठ वोट मिले। महासचिव पद के लिए महीपाल 160 वोट पाकर चुनाव जीते। उन्होंने हेम सिंह को 38 वोटों से हराया। राजेश को 25 वोट मिले। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह यादव, सदस्य प्रमोद कुमार पुंढीर, जय कुमार सक्सेना, शारदा प्रसाद सक्सेना, वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने विजेताओं घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल नगाड़े बुलाकर न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed