Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girders will be installed on the Jajau-Bhandai section; the operation of two trains will be affected.

Agra News: जाजऊ-भांडई खंड पर गर्डर डाले जाएंगे दो गाड़ियों का संचालन रहेगा प्रभावित

Mon, 30 Nov 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Girders will be installed on the Jajau-Bhandai section; the operation of two trains will be affected.
आगरा। आगरा-धौलपुर रेल खंड के जाजऊ-भांडई रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित खारी नदी रेलवे पुल पर गर्डर डाले जाने का कार्य किया जाएगा। रेलवे ने इस कार्य को पूरा कराने के लिए पावर ब्लॉक लेने की योजना बनाई है। इसके चलते कुछ गाड़ियों के संचालन में बदलाव किया है। पैसेंजर गाड़ी के मार्ग में परिवर्तन किया है और उदयपुर सिटी-खुजराहो एक्सप्रेस का संचालन आगरा तक सीमित किया है। सोमवार को 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस को बीना-रुठियाई-सोगरिया-मथुरा जंक्शन होकर संचालित किया जाएगा। झांसी और आगरा छावनी में इस गाड़ी का ठहराव नहीं होगा। 19666 उदयपुर सिटी-खुजराहो एक्सप्रेस को 1 दिसंबर को आगरा छावनी पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वापसी में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक इसे आगरा छावनी से उदयपुर के लिए संचालित किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed