Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girders to be placed at Rawali starting tonight; four trains will be affected.

Agra News: रावली पर आज रात से रखे जाएंगे गर्डर, चार ट्रेनें होंगी प्रभावित

Fri, 27 Nov 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Girders to be placed at Rawali starting tonight; four trains will be affected.
रावली पर मेट्रो ने तैयार किया है स्टील का पुल
आगरा। रावली पर मेट्रो के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते ईदगाह-आगरा फोर्ट रेलखंड पर तीन दिन रात में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 27 से 29 नवंबर तक अलग-अलग समय पर दो घंटे 45 मिनट तक का ब्लॉक लिया जाएगा। इससे चार ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मेट्रो रेल परियोजना के तहत रावली पर गर्डर रखे जाएंगे। इसके लिए 27 नवंबर को रात 12 से 2:45 बजे ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रेन संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा ईदगाह स्टेशन पर 45 मिनट और 04166 असरवा-प्रयागराज 30 मिनट खड़ी रहेगी।
विज्ञापन


28 नवंबर को रात 12 से 2 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज-दादर वेस्टर्न यमुना ब्रिज स्टेशन पर 75 मिनट और 09151 उधना-मधुबनी ईदगाह स्टेशन पर 60 मिनट रोकी जाएगी। 29 नवंबर को रात 12:30 से 1:30 बजे तक एक घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस दिन ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्लॉक के दौरान ईदगाह-आगरा फोर्ट के बीच रेलगाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एमजी रोड पर एक लेन से गुजरेंगे वाहन
रावली पर गर्डर रखने के दौरान रात में एमजी रोड पर यातायात पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। सड़क पर एक लेन से आवागमन जारी रहेगा। इससे वाहन चालकों को अधिक परेशानी नहीं होगी। यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रेलवे से ब्लॉक लिया गया है। रात 12 बजे से काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। सड़क को पूरी तरह ब्लॉक नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed