{"_id":"60d22f3b8ebc3e2d6c6447a0","slug":"girasu-bhawan-will-be-demolished-in-mathura-vrindavan-anunay-jha-agra-news-agr49681095","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-वृंदावन में गिरासू भवन होंगे जमींदोज: अनुनय झा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-वृंदावन में गिरासू भवन होंगे जमींदोज: अनुनय झा
विज्ञापन
फोटो 3 अधीनस्थों की मीटिंग में बोलते नगर आयुक्त अनुनय झा।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बारिश के मौसम को देखते हुए मथुरा-वृंदावन में जर्जर भवनों को नगर निगम ध्वस्त करेगा। खुले सीवर मैनहोल बंद किए जाएंगे। जलभराव वाले क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए त्वरित गति से काम करने के निर्देश नगर आयुक्त अनुनय झा ने समीक्षा बैठक में दिए हैं।
मंगलवार को जलकल स्वास्थ्य निर्माण विभाग के बिंदुवार कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि आने वाले दिनों में बारिश से पहले मथुरा वृंदावन में गिरासू भवन, प्रतिष्ठान या तो मरम्मत कराकर दुरुस्त करा दिए जाएं, अन्यथा जेसीबी से इनको ध्वस्त कर दिया जाए। इसके लिए पहले लोगों को सूचित किया जाएगा।
यमुनापार के ईसापुर रेलवे लाइन, लाजपत नगर, अपना नगर इलाकों में जलभराव की समस्या के निदान के लिए एई जल, जेई सिविल एवं जेडएसओ की कमेटी बनाते हुए निर्देश दिए कि 2 दिन में मौके का निरीक्षण कर उनको स्थिति से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने जेडएसओ को चेतावनी दी कि नालों के पास कहीं भी सफाई के पश्चात सिल्ट पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। शहर के जिन क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति बाधित हो रही है, वहां सुबह 6 बजे से टैंकर से जलापूर्ति की जाए। बारिश में वन विभाग से समन्वय कर लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण तेजी से कराने के निर्देश दिए।