{"_id":"691a0d07bc7644d6f4075c88","slug":"ghiror-resident-youth-died-in-a-road-accident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-148941-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में घिरोर निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में घिरोर निवासी युवक की मौत
Sun, 16 Nov 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो2 मृतक अजय कुमार का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में शनिवार रात को वाहन की चपेट में आकर गांव नगला जोरावर निवासी युवक की मौत हो गई। युवक शादी समारोह से घर लौट रहा था। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
थाना घिरोर क्षेत्र निवासी अजय कुमार (35) जनपद एटा के सकीट में रिश्तेदार के यहां नगला जोरावर में रहने वाले भाई की बेटी और बेटे को लेकर शादी में गए थे। वहां भाई के पास भतीजे और भतीजी को छोड़कर शनिवार रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। थाना औंछा क्षेत्र में गांव अचलपुर नगला कनई मोड़ के पास वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के बाद परिजन को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। औंछा पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।