फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ghaziabad girl rapes by young man in the car in agra

ताजमहल दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म: युवक ने तमंचा दिखाकर कार में की वारदात, मुकदमा दर्ज

Thu, 17 Feb 2022 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

आगरा में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती गाजियाबाद की रहने वाली है। बुलंदशहर का युवक उसे ताजमहल दिखाने के बहाने आगरा लेकर आया था। इसी दौरान युवक ने उसके साथ शर्मनाक हरकत की थी। 

विज्ञापन
ghaziabad girl rapes by young man in the car in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला में गाजियाबाद की युवती ने बुलंदशहर के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने पहले दोस्ती की, बाद में उससे शादी का वादा किया। ताजमहल दिखाने के बहाने आगरा लाया। गाड़ी में पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म किया। जान से मारने की भी धमकी दी। वह पहले से शादीशुदा निकला। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को पीड़िता ने थाना पुलिस से शिकायत की थी। इसमें कहा कि बुलंदशहर के गांव सिकोई निवासी प्रशांत उसकी कॉलोनी में रहता था। इससे उसकी जान पहचान हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि प्रशांत ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद वो उसे अपने साथ घुमाने ले जाता। 

विज्ञापन

24 जनवरी की है घटना

आगरा में ताजमहल और एत्माद्दौला स्मारक भी लेकर आया।  इस दौरान कई बार शारीरिक  संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध कर दिया। 24 जनवरी को वो उसे फिर से ताजमहल दिखाने के बहाने आगरा लाया। दोनों कार से आए थे। रात तकरीबन दस बजे प्रशांत ने टेढ़ी बगिया स्थित आंबेडकर पार्क के पास कार रोक ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने उस पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद कार में दुष्कर्म किया। शादी की कहने पर इंकार कर दिया। आरोपी ने उसे घर के पास छोड़ दिया। पीड़िता प्रशांत के परिजनों से मिली। तब उसे पता चला कि प्रशांत पहले से शादीशुदा है। उसके परिजनों ने भी कोई बात नहीं सुनी। उसे धमकी देकर भगा दिया।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed