फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gharaati-braati clashed during dance in DJ, three injured

डीजे में डांस के दौरान भिड़े घराती-बराती, तीन घायल

Sun, 17 Apr 2022 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gharaati-braati clashed during dance in DJ, three injured
आगरा। एत्माद्दौला स्थित जीवन नगर में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान घरातियों व बरातियों में विवाद हो गया। घरातियों ने बरातियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चार लोगों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। उधर, पंचायत के बाद शादी की रस्में पुरा कराई गईं।
विज्ञापन

खंदौली के पुरा गोवर्धन से बरात जीवन नगर में आई थी। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि डीजे पर डांस के दौरान बरात में आए युवकों का हाथ एक घराती को लग गया। इस पर विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि घराती लाठी-डंडे निकाल लाए। उन्होंने बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी को भी तोड़ दिया गया। मारपीट में प्रशांत, आदित्य और रजत को चोटें लगीं। मामले में दुल्हन के फूफा और मामा के खिलाफ तहरीर दी गई। उधर, शादी में विवाद के बाद बराती चले गए। बाद में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसमें समझौते के बाद शादी की बची रस्में अदा कराई गईं। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed