फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get teachers to teach, do not do non-academic work

शिक्षकों से पढ़वाएं, गैर शैक्षणिक कार्य न कराएं

Wed, 23 Feb 2022 01:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Get teachers to teach, do not do non-academic work
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा की ओर से विरोध-प्रदर्शन और प्रभारी कुलपति का घेराव किया गया। संगठन ने कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि शिक्षकों से पढ़वाया जाए, उन्हें गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगवाए जाए। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाई है। गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे होने से शिक्षक कक्षाएं नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप यादव का कहना है कि कोेरोना के मामले कम हो गए हैं, पूरी क्षमता के साथ शिक्षण संस्थान खुल गए हैं, ऐसे में ओएमआर शीट आधारित परीक्षा न कराई जाए। इसमें छात्रों का नुकसान है। प्रदेश सचिव रवि यादव का कहना है कि संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। विरोध-प्रदर्शन में आशमा बख्श, मोहम्मद शाकिर, रितिक प्रजापति, शुभम वाल्मीकि, रंजना शर्मा, भारती कर्दम, हिमांशु पांडेय, पुष्पेंद्र चक, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ता कुलपति सचिवालय के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रभारी कुलपति दूसरे दरवाजे से बाहर जाने लगे तो उनके पीछे कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगा दी। वह गाड़ी में बैठकर चले गए। बाद में कुलसचिव को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed