फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   get rid of the menace of monkeys villagers made donations gave a contract to get them caught from Qalandars

Agra: बंदरों के आतंक से मुक्ति के लिए ग्रामीणों ने किया चंदा, कलंदरों से पकड़वाने लिए दिया ठेका

Thu, 31 Aug 2023 05:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 05:52 PM IST
सार

बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने चंदा करके बंदरों को पकड़वाने के लिए कलंदरों को ठेका दिया है। इन्हें पकड़कर गांव से दूर जंगलों में छोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
 

विज्ञापन
get rid of the menace of monkeys villagers made donations gave a contract to get them caught from Qalandars
झुंड बनाकर घूमते बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अकोला में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बंदर पकड़वाने के लिए खुद ही बीड़ा उठाया। बंदरों को पकड़ने के लिए कलंदरों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने चंदा किया है। ये रकम कलंदरों की दी जाएगी, जिससे वे बंदरों को पकड़कर उन्हें दूर जंगल में छोड़कर आ सकें।  
विज्ञापन


पंचायत में लिया निर्णय 

वन क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर ने बताया कि बंदर वन्य जीव संरक्षण सूची से बाहर आ चुके हैं। इसलिए बंदरों को सूची से बाहर आते ही उन्हें कलंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी दे दी गई है। बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सर्व समाज की एक पंचायत की, जिसमें सर्व सम्मति से गांव से चंदा एकत्रित करके बंदरों को पकड़वाने का फैसला लिया गया। जिसमें गांव से चंदा एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढें -  दोस्त बने हैवान: शराब पिलाने के बाद किया कुछ ऐसा..., युवक नहीं मिला पा रहा खुद से नजरें; वीडियो कर दिया वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब तक पकड़े गए 150 बंदर

ये चंदे की रकम बंदर पकड़ने वाले कलंदरों की दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कस्बे में लगभग 500 से 700 बंदर होने का अनुमान है। बंदरों को लगातार पांच दिन से पकड़ा जा रहा है। जिसमें पहले दिन 40, दूसरे दिन 30, तीसरे दिन 35, चौथे दिन 20 और पांचवें दिन 30, लगभग 150 से अधिक बंदरों को अब तक पकड़े जा चुके हैं। जिन्हें बाहर जंगलों में छोड़ा जा रहा है।

ये भी पढें - पीसीएस-जे: एटा की एक बेटी और बेटे ने लिखी कामयाबी की इबारत, बेहद प्रेरक हैं सक्सेज स्टोरी; जानें इनके बारे में
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed