फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   German Shepherd dog attacked seven-year-old girl in firozabad

Firozabad: जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने सात साल की बालिका पर किया हमला, चेहरे पर गहरे जख्म, हाथ-पैर में भी काटा

Sat, 12 Nov 2022 11:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Nov 2022 11:35 AM IST
सार

जर्मन शेफर्ड कुत्ते के हमले के मामले थम नहीं रहे। अब फिरोजाबाद में सात साल की बालिका पर जर्मन शेफर्ड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
German Shepherd dog attacked seven-year-old girl in firozabad
घायल बालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में घर के बाहर खेल रही बालिका पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले से बालिका गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन बालिका को निजी चिकित्सक के पास ले गए। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया है। पीड़ित बालिका के परिजन ने उत्तर थाना पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में विनीत कुमार जैन और उनका परिवार निवास करता है। उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पास जर्मन शेफर्ड नस्ल के तीन कुत्ते हैं। शुक्रवार को विनीत की सात वर्षीय पुत्री सृष्टि घर के बाहर खेल रही थी, तभी जर्मन शेफर्ड ने उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन

चेहरे, हाथ-पैर में काटा 

सृष्टि के चेहरे, हाथ, पैर में कई जगह काट लिया। इससे वह घायल हो गई। बच्ची चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कुत्ते को पालने वाले पशु प्रेमी कुत्तों को सड़क पर छोड़ देते हैं। जो अक्सर लोगों पर हमला करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर छोड़ने की मना करने पर विवाद करने लगते है। वहीं बालिका के परिजन ने उत्तर थाना पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

जंगली सूअर ने किया छात्र पर हमला

टूंडला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक जंगली सूअर ने स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर घायल हो गया। परिजन ने घायल छात्र को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

गांव जलोपुरा निवासी पूरन सिंह का पुत्र शिवा (6) गांव के ही एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। वह शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे करीब स्कूल की छुट्टी होने पर घर वापस लौट रहा था। वह रास्ते में था तभी अचानक खेत से आए एक जंगली सूअर ने उस पर हमला बोल दिया। सूअर के हमले में शिवा गंभीर रुप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर खेत में बोई आलू की फसल को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जंगली सूअरों को पकड़वाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed