{"_id":"62e94cdab5f97e3bb3444ad6","slug":"gatimaan-express-and-nine-other-trains-will-run-35-minutes-delay-due-to-repair-of-railway-line-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दो दिन देरी से चलेंगी गतिमान एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : दो दिन देरी से चलेंगी गतिमान एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें, यह है वजह
Wed, 03 Aug 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:14 AM IST
सार
आगरा के बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन की मरम्मत के कारण पांच और छह अगस्त को ब्लॉक रहेगा। इसके कारण 10 ट्रेनें देरी से चलेंगी।
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर लाइन की मरम्मत के कारण पांच और छह अगस्त को ब्लॉक रहेगा। इस दौरान झांसी की तरफ जाने वाली 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 25 से 35 मिनट की देरी से चलेंगी। वहीं, आगरा-पलवल मेमो ट्रेन का बिल्लोचपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
रेल प्रशासन के अनुसार छह अगस्त को अप साइड झांसी की तरफ जाने वाली पांच और डाउन साइड मथुरा की तरफ जाने वाली पांच ट्रेनें विलंब से चलेंगी। पांच और छह अगस्त को मेमो ट्रेन का बिल्लोचपुरा स्टेशन पर ठहराव निरस्त किया है।
विज्ञापन
उधर, दूसरी तरफ बांद्रा टर्मिनल जेजे नगर साप्ताहिक ट्रेन 9005 सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को 29 जुलाई से 30 नवंबर तक अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वहीं, जेजे नगर से चलकर बांद्रा जाने वाली ट्रेन सप्ताह में शनिवार और रविवार को 1 अक्तूबर तक संचालित होगी। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल लालकुआ एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को 28 नवंबर तक और लाल कुआं से चलने वाली ट्रेन 29 नवंबर तक अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
ये ट्रेनें चलेंगी देर से
- समता एक्सप्रेस 12808 : 25 मिनट- ताज एक्सप्रेस 12280 : 30 मिनट
- गतिमान एक्सप्रेस 12050 : 30 मिनट
- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12650 : 30 मिनट
- यशवंतपुर संपर्क क्रांति 22686 : 30 मिनट
(सभी झांसी की तरफ जाने वाली हैं)
- श्रीधाम एक्सप्रेस 12192 : 30 मिनट
- उत्कल एक्सप्रेस 18477 : 30 मिनट
- मंगला सुपरफास्ट 12617 :35 मिनट
- हीराकुंड सुपरफास्ट 20807 : 30 मिनट
- केरला एक्सप्रेस 12625 : 30 मिनट
(सभी मथुरा की तरफ जाने वाली हैं)