{"_id":"6324480bbd1b2336652848ed","slug":"gas-cylinder-caught-fire-while-preparing-mid-day-meal-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जांबाज यूपी पुलिस: कॉलेज में मध्यान्ह भोजन बनाते समय लगी आग, धधकते गैस सिलिंडर को फटने से पहले फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांबाज यूपी पुलिस: कॉलेज में मध्यान्ह भोजन बनाते समय लगी आग, धधकते गैस सिलिंडर को फटने से पहले फेंका
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 03:25 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी ने फायर बिग्रेड को सूचना देकर मौके पर पहुंचे और सिलेंडर को उठाकर छत से नीचे फेंक कर ऊपर से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
1 of 5
जांबाज यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में यूपी पुलिस की जांबाजी की जमकर तारीफ हो रही है। कॉलेज में मध्यान्ह भोजन बनाते समय आग लगने से मची अफरा-तफरी के बीच चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए धधकते गैस सिलिंडर को फटने से पहले कॉलेज से बाहर फेंक दिया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मिड-डे मिल बनाते समय गैस सिलिंडर लगी थी आग
थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र स्थित महाकवि देवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्र-छात्राएं पढ़ाई में व्यस्त थे। दोपहर के समय रसोइया मुन्नी देवी छत पर मिड-डे मिल बना रही थी। तभी अचानक गैस लीकेज होने के चलते सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगते ही रसोइया ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर कुछ लोग छत पर पहुंचे और सिलिंडर को जलता देख पसीने छूट गए। जानकारी होते ही कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।
2 of 5
गैस सिलिंडर को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर से आग फैलती देख स्टाफ व छात्र बाहर निकल गए। सूचना मिलने के बाद कुसमरा चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच फायर बिग्रेड को भी सूचना दे दी गई, लेकिन दमकल कर्मियों के आने से पहले चौकी इंचार्ज ने वो कर दिखाया, जिसे देख सभी हैरान थे।
3 of 5
गैस सिलिंडर फेंकते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज की छत पर मिड-डे मिल बनने के दौरान सभी लोग भयभीत थे, दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी, लेकिन समय बीतता जा रहा था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी ने साहस दिखाया और साथी कर्मियों के साथ सिलिंडर में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गैस सिलिंडर को फेंका
- फोटो : अमर उजाला
गैस सिलिंडर धधक रहा था, जो कभी भी फट सकता है। पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर गर्म सिलिंडर को उठाकर पास ही एक पानी भरे खेत में फेंक दिया। इस दौरान उनकी दो उंगलियां भी झुलस गईं, चौकी इंचार्ज व साथी कर्मियों के साहस व सूझबूझ देख विद्यालय व आसपास के लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
5 of 5
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
दमकल कर्मियों के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद कॉलेज स्टाफ व छात्रों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने के बाद गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने विद्यालय आकर लीकेज की जांच की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।