फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gas cylinder caught fire while cooking six family members scorched in etah

एटा में हादसा: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से घर में लगी आग, दो बच्चों समेत परिवार के छह सदस्य झुलसे

Mon, 14 Mar 2022 10:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Mar 2022 10:20 AM IST
सार

एटा के गांव उदयपुर में खाना बनाते समय सिलिंडर से घर में आग लगने से छह लोग झुलस गए। सभी को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Gas cylinder caught fire while cooking six family members scorched in etah
घटना के बाद घर में पड़ा गैस सिलिंडर और चूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक परिवार के छह सदस्य गैस सिलिंडर में आग लगने से झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब घर में खाना बन रहा था। तभी किसी तरह गैस सिलिंडर में आग लग गई। सभी पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा सकीट थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में हुआ। गांव उदयपुर निवासी शेर सिंह के घर में रविवार रात खाना बनाया जा रहा था। उसकी पत्नी इंद्रवती खाना बना रही थी, जबकि बच्चे पास ही बैठे थे। इस दौरान किसी तरह गैस सिलिंडर में आग लग गई। 

विज्ञापन

परिवार के छह सदस्य झुलसे 

आग से शेर सिंह का दो वर्षीय पुत्र सुधांशु, छह वर्षीय दीपक और इंद्रवती सहित सत्यशरण, विमलेश निवासी राजलपुर कुरावली मैनपुरी झुलस गए हैं। इनमें बच्चों की हालत गंभीर है। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आग में शेर सिंह की बाइक भी जल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज के गांव मितौलिया में भी हुआ हादसा

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव मितौलिया में सोमवार सुबह चाय बनाते समय एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed