{"_id":"61c69b4ad53add22103e4605","slug":"gas-cylinder-caught-fire-in-the-house-at-midnight-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आधी रात को गैस सिलिंडर से घर में लगी आग, मोहल्ले में फैली दहशत, घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आधी रात को गैस सिलिंडर से घर में लगी आग, मोहल्ले में फैली दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
Sat, 25 Dec 2021 09:47 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:47 AM IST
सार
शहर के मोती कटरा मोहल्ले में देर रात एक घर में आग लगने से दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल ने एक घंटे में आग को बुझाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग का सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन
थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि रात 12 बजे मोती कटरा निवासी भिंडी ने घर में आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल को भी बुला लिया था। आग पूरे घर में फैल चुकी थी।
विज्ञापन
घर में रखा सामान जला
आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मगर, सफलता नहीं मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। एक घंटे में आग बुझा ली गई। आग से घर में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
पड़ोस के युवक पर लगाया आरोप
मकान मालिक ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने और आग लगाने का आरोप लगाया है। कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथमदृष्टया आग लगाने के आरोप सही नहीं पाए गए हैं।
आशंका है कि आग गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी थी। अंदर आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने घरों से सिलिंडर निकालना शुरू कर दिया है। आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।