{"_id":"570d59894f1c1b18124a6c0a","slug":"gas-booking-stop-since-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन से पश्चिमी यूपी में नहीं हुई गैस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन से पश्चिमी यूपी में नहीं हुई गैस बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस उपभोक्ता 28 मार्च से कस्टमर केयर नंबर पर गैस बुकिंग के लिए परेशान हैं, लेकिन नंबर काम न करने से बुकिंग नहीं हो पा रही। ऐसा केवल आगरा में नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुआ है। दरअसल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पश्चिमी यूपी के लिए अलग बुकिंग नंबर 81919-23456 जारी किया था, लेकिन लाइन में खराबी से यह 28 मार्च से बंद था। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद कंपनी ने मंगलवार शाम नया नंबर जारी किया, लेकिन वह भी अभी कारगर नहीं है।
लाखों उपभोक्ताओं की रसोई पर एचपी गैस कंपनी की लापरवाही ने संकट खड़ा कर दिया। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 दिनों से गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही। बुकिंग न होने की लगातार शिकायतें आईं तो पश्चिमी यूपी की गैस एजेंसियों ने कंपनी पर दबाव बनाया। मंगलवार शाम को कंपनी ने नया नंबर 94126-23456 जारी किया, लेकिन इससे भी समस्या फिर बढ़ गई। अभी तक केवल बुकिंग के लिए मोबाइल पर एक नंबर का बटन दबाने वाले उपभोक्ताओं को नए सिरे से एजेंसी का फोन नंबर, अपनी ग्राहक संख्या दर्ज करनी होगी। तब नया नंबर काम करना शुरू करेगा।