{"_id":"25c04c7b47f78e1130efb85d12866fc1","slug":"garment-showroom-great-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारमेंट शोरूम में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारमेंट शोरूम में भीषण आग
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
मंटोला के मदीना तिराहे पर स्थित तीन मंजिला कपड़ों के शोरूम में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। घने बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से बिल्ंिडग को भी क्षति पहुंची है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी।
नटराजपुरम, कमला नगर निवासी अशोक कुमार का मदीना तिराहे पर आरके स्टोर के नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। सुबह करीब सवा दस बजे अशोक कुमार शोरूम खोलने पहुंचे। भूतल की दुकान खोलते ही उन्हें ऊपरी हिस्से से धुआं और लपटें उठती दिखीं। इस पर उन्होंने आनन फानन में भूतल में रखे माल को हटवाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। सूचना के कुछ ही देर में दमकलें पहुंच गईं। सीएफओ जसवीर सिंह, एफएसओ एसएस रॉय टीम के साथ आग बुझाने में जुट गए। दूसरी मंजिल पर शोरूम को लोहे की जालियों से कवर्ड किया हुआ था। इससे आग बुझाने में दिक्कत आ रही थीं। फायर कर्मियों ने आसपास की दुकानों की छतों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। इस बीच कुछ जालियों को तोड़ा गया, लेकिन तब तक लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। तकरीबन दोपहर एक बजे आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग से दूसरी और तीसरी मंजिल पर रखा लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। अग्निकांड में तकरीबन 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया गया है।
टोरंट के खिलाफ फूटा गुस्सा
सूचना देने के बाद भी दो घंटे बाद शटडाउन
आग लगने पर दुकानदारों ने टोरंट को फोन करके विद्युतापूर्ति बंद करने को कहा। दुकानदारों ने बताया कि टोरंट वालों ने कहा कि कनेक्शन नंबर बताएं तभी सप्लाई बंद होगी। लेकिन अफरा तफरी के माहौल में कनेक्शन नंबर बताना संभव नहीं था। क्षेत्रीय लोगों ने भी फोन किए मगर टोरंट कर्मियों ने शट डाउन नहीं लिया। करंट फैलने के डर से किसी ने आग बुझाने की कोशिश भी नहीं की। बाद में सीओ छत्ता बीएस त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भी शट डाउन लेने को कहा। इसके बाद भी बिजली बंद नहीं हुई। फायर कर्मियों के आग बुझाने पर करंट फैलने से चिंगारियां उठ रही थीं। दो घंटे बाद ही शट डाउन लिया गया। टोरंट की इस लापरवाही को लेकर मंटोला के लोगों में भारी आक्रोश था।
विज्ञापन
सुभाष बाजार और आसपास की दुकानें बंद
भीषण आग के चलते बिजलीघर के आसपास का बाजार दोपहर तक बंद रहा। सुबह सवा दस बजे जब आग लगी। बाजार खुलने का समय था, लेकिन आग की लपटें तेज होने पर सुभाष बाजार और आसपास का बाजार नहीं खुल सका। आग बुझाने के दौरान बिजलीघर, सदर भट्ठी और चिम्मन तिराहे की ओर से ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।