फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garhi Dharampal and Gaharra Kala Cricket Club won the matches

Agra News: गढ़ी धर्मपाल और गहर्रा कला क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

Sun, 11 Jan 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Garhi Dharampal and Gaharra Kala Cricket Club won the matches
आगरा। चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में चल रहे चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में गढ़ी धर्मपाल और दूसरे मैच में गहर्रा कला क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच नगे क्रिकेट क्लब और गढ़ी धर्मपाल क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी नगे क्रिकेट क्लब की टीम ने 15 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में गढ़ी धर्मपाल की टीम ने 14वें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच गढ़ी धर्मपाल के कुलदीप 4 विकेट को मिला।
विज्ञापन

दूसरा मैच बीसलपुर क्रिकेट क्लब और गहर्रा कला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गहर्रा कलां क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसलपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने भी योगेश के अंतिम गेंद पर लगाए छक्के के कारण मैच टाई कर दिया। इसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा सुपर ओवर देखने को मिला। सुपर ओवर में बीसलपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने अपने दोनों विकेट जीरो रन पर खो दिए। जवाब में गहर्रा कलां क्रिकेट क्लब की टीम ने आसानी से एक रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच प्रवीन रहे। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार जैकर, मनोज चाहर, उदयवीर चाहर, राकेश चाहर, अमित कोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed