फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gardian of arun meet katheriya

अरुण के परिजनों से मिले कठेरिया, पुलिस चौकन्नी

Sun, 28 Feb 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 28 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
gardian of arun meet katheriya
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के मंटोला जाने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। लेकिन वे अरुण माहौर के आवास विकास स्थित घर पर पहुंचे। इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की आने की सुचना पर एत्मादपुर में हाईवे पर फोर्स बढ़ा दी गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें कासगंज से ही बरेली लौटा दिया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के न आने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने  मृत अरुण माहौर के मंटोला क्षेत्र मीरा हुसैनी स्थित पैतृक निवास पर जाने का फैसला लिया। इस सूचना पर कलेक्ट्रेट और इसके आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया। मगर, बाद में पता चला कि अरुण का परिवार आवास विकास सेक्टर तीन में पहुंच गया है तो कठेरिया ने मंटोला क्षेत्र का दौरा निरस्त कर दिया। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कठेरिया के साथ सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय व जगन प्रसाद गर्ग, अनिल चौधरी, शरद चौहान, भरत शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजकुमार पथिक आदि भाजपा नेता साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed