फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganpati will sit at two thousand places

जिला में दो हजार स्थानों पर विराजेंगे गणपति

Tue, 30 Aug 2022 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ganpati will sit at two thousand places
कासगंज। जिले में दो हजार से अधिक स्थानों पर बुधवार को गणपति विराजेंगे। 10 दिनों तक गणेश पंडालों एवं घरों पर भक्ति की बयार बहेगी। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजार में गणेश प्रतिमाओं को खरीदने के लिए लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी।देर शाम तक खरीदारी होने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी इस बार भद्र योग, हंस के सहयोग से मनाई जाएगी। इसके साथ बुध, बृहस्पति, शनि और सूर्य चारों महत्वपूर्ण ग्रह अपनी- अपनी राशि में स्थिर रहेंगे। कोरोना के चलते दो साल बाद बिना किसी वंदिशों के पर्व मनाए जाने से इस बार लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। पर्व के मौके पर गणेश प्रतिमाओं के पंडाल सजाने एवं अपने घरों में गणपति को लाकर बिराजित कराने के लिए भक्तों ने पर्व के एक दिन पहले से ही प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू कर दी। बाजार खुलने के साथ ही लोग विक्रेताओं की दुकानों, स्टालों पर पहुंचना शुरू हो गए। कासगंज शहर के अलावा, पटियाली, गंजडुंडवारा, सहावर, अमांपुर, सोरों, सिढ़पुरा सभी जगह पंडालों को सजाने एवं अपने घरों में प्रतिमाओं को लाने के लिए लोग बाजार में पहुंचे। शहर के रेलवे रोड, पक्की गली, सोरों गेट, सहावर गेट नदरई गेट क्षेत्र के मंदिरों में पंडालों को सजाने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही 10 दिन के इस महोत्सव को लेकर लोगों ने धार्मिक आयोजनों को भी अंतिम रूप दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed