फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster was stealing from houses police arrested him in an encounter shot in the leg

Agra: घरों में चोरी कर रहा था गैंगस्टर, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Fri, 08 Nov 2024 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। वहीं गैंगस्टर के दो साथी मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। 
 

विज्ञापन
Gangster was stealing from houses police arrested him in an encounter shot in the leg
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बंद मकानों को गैंगस्टर का गिरोह निशाना बना रहा था। थाना पुलिस ने बुधवार रात को बिचपुरी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस ने बचने के लिए फायरिंग की। मगर, पुलिस ने अपना बचाव करते हुए गोली चलाईं। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी के दो साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी से मिले सुराग
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि 1 नवंबर को कलवारी में चांदनी के घर में चोरी हुई थी। वह जयपुर गईं थीं। वहीं 28 अक्तूबर को राहुल नगर में हफीज खां के घर को चोरों ने निशाना बनाया। उनकी बेटी की शादी थी। परिवार मैरिज होम में गया था। पीछे से चोर घुस आए। लाखों के जेवरात चोरी करके ले गए। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को सुराग मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादी के आठ माह बाद पता चली पत्नी की ये बुरी आदत, इंजीनियर पति ने उठाया ऐसा कदम...सन्न रह गया परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाश के पैर में लगी गोली
बुधवार रात को पुलिस टीम ने बिचपुरी में पथाैली मार्ग पर मुठभेड़ के बाद किशोरपुरा के गुड्डा कोरी को गिरफ्तार किया। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों घरों में उसने ही चोरी की थी। उसके साथ बिचपुरी का जीतू उर्फ कालिया और अछनेरा का राजू भी शामिल थे। गुड्डा पर पहले से 7 मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2015 में थाना ताजगंज में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। आरोपी से तमंचा और जेवरात मिले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed