फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster threatens to kill plaintiff in collectorate in Agra

Agra: भरी दीवानी में गैंगस्टर की धमकी, वादी से बोला- ऊपर पहुंचा दूंगा, बाहर आने दो सबको देख लूंगा

Sun, 21 Jan 2024 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 02:08 PM IST
सार

आगरा में भरी दीवानी में गैंगस्टर ने धमकी दी। वादी से कहा कि ऊपर पहुंचा दूंगा। बाहर आने दो सबको देख लूंगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Gangster threatens to kill plaintiff in collectorate in Agra
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दीवानी में सुरक्षा व्यवस्था में आने के बाद भी जेल से पेशी पर आए गैंगस्टर एक्ट के दोषी ने वादी और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि बाहर आने दो सबको देख लूंगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जगदीशपुरा के रोडवेज कॉलोनी कबीर नगर निवासी अरशद ने बताया कि 29 जनवरी 2022 को लोहामंडी निवासी गैंगस्टर एक्ट के दोषी अलीशेर और उसके अन्य साथियों ने पिटाई कर चेन लूट ली थी। उन्होंने जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 6 जनवरी को वह भाई सद्दाम के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए न्यायालय गए थे। अलीशेर भी जेल से पेशी पर आया था। 
विज्ञापन


दीवानी के अंदर उन्हें रास्ते में उसने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और जेल से निकलते ही जान से मारने की धमकी दी। जाते समय भी उसके भाई लाला और औरंगजेब व भतीजे अदनान ने रास्ता रोक कर गाली गलौज की। आरोपियों पर पहले से ही हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। न्यू आगरा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed