फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster threatened the businessman by coming to the shop

गैंगस्टर ने व्यापारी को दुकान पर आकर दी धमकी

Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gangster threatened the businessman by coming to the shop
घिरोर। मंडी स्थित आढ़त पर बैठे एक व्यापारी को गैंगस्टर के आरोपी ने खुलेआम धंधा बंद करने की धमकी दी। आरोपी के साथ असलहा लिए दो लोग भी थे। जिनके बल पर व्यापारी को हड़का रहा था। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। उधर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में ताहरपुर रोड के पास निवास कर रहे सर्वेश गुप्ता की मंडी में आढ़त है। शुक्रवार को वह अपने भाई अखिलेश के साथ दुकान पर थे। किसान का माल तौला जा रहा था, तभी गांव ककरैट निवासी एक गैंगस्टर अपने दो असलाहधारी साथियों को लेकर वहां आया और गाली गलौज करने लगा। दुकान पर हो रहा तौल का काम भी बंद करा लिया।
विज्ञापन

सर्वेश का आरोप है कि गैंगस्टर ने उन्हें धमकी दी कि अगर तूने आढ़त बंद नहीं कि तो तुझे व साथियों को एक साल के अंदर कस्बे में नहीं रहने देगा। व्यापारियों को धमकी दिए जाने की इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। सर्वेश की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चुनाव ड्यूटी में थे, जिस वजह से अभी मामले की जानकारी नहीं है। मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पहलवान सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed