{"_id":"5b61dd004f1c1bee748b7360","slug":"gangster-sunil-rathi-pistol-will-be-tested-in-agra-lab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुनील राठी की पिस्टल से खुलेंगे राज, इस लैब में जांच से होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील राठी की पिस्टल से खुलेंगे राज, इस लैब में जांच से होगा खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 01 Aug 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल में नौ जुलाई को हुई माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में इस्तेमाल गैंगस्टर सुनील राठी की पिस्टल परीक्षण के लिए आगरा लैब पहुंच गई है। इसे बागपत से आगरा भेजे जाने में 22 दिन का लंबा वक्त लग गया।
अभी भी इसका परीक्षण प्राथमिकता पर किए जाने का कोई पत्र नहीं भेजा गया। बिना पत्र के परीक्षण का नंबर आने में ही एक साल लग सकता है, यहां लंबित केस ज्यादा हैं। इस कारण परीक्षण में देरी होती है।
ऐसे में गंभीर और चर्चित मामलों का परीक्षण जल्दी कराने के लिए पुलिस अधिकारी पत्र भेजते हैं। इस केस में ऐसा कुछ नहीं किया गया है। लैब के सूत्रों का कहना है कि पिस्टल का परीक्षण प्राथमिकता पर नहीं किया जा रहा है। लैब की बेलेस्टिक यूनिट ने इसे सामान्य सैंपल की तरह संभालकर रख दिया है।

ऐसी होगी पिस्टल की जांच
फाइल फोटो
के साथ इससे चले कारतूसों के खोखे भी भेजे गए हैं। इन खोखों पर निशान बने हैं। ये निशान गोली चलाए जाते समय बनते हैं। जब गोली छूटती है तो पिन का निशान आता है। फिर पिस्टल के चैंबर से निकलती है तो इसका निशान आता है।
जब पिस्टल से बाहर निकलती है तो एक्जिट मार्क आता है। इस पिस्टल से गोली चलाकर देखी जाएगी। अगर गोली पर वैसे ही निशान आए जैसे खोखों पर बने हैं तो माना जाएगा कि मौके से मिले खोखे इसी से चलाए गए थे। अगर निशान नहीं मिले तो माना जाएगा कि हत्या में कोई और पिस्टल इस्तेमाल की गई थी।