फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster on 9 including leader of scavengers in cheating pensioners

Agra: पेंशनधारकों से धोखाधड़ी में सफाईकर्मियों के नेता समेत 9 पर गैंगस्टर, जानें क्या है मामला

Thu, 16 Mar 2023 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

नगर निगम में कई लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा गया। लोगों को शिकायत पर धमकाया गया। गौरव के गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Gangster on 9 including leader of scavengers in cheating pensioners
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत में सफाई कर्मचारी नेता गौरव वाल्मीकि के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। इसमें कर्मचारी नेता के आठ सहयोगी भी नामजद हैं। पूर्व में आरोपियों ने पेंशनधारकों से धोखाधड़ी की थी। अपने खातों में रकम ट्रांसफर करा ली थी। आरोपियों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा सिकंदरा में चोरों के गैंग के चार और डौकी में लूट के तीन आरोपियों पर भी गैंगस्टर लगा है।

विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट का मामला प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि गौरव वाल्मीकि काफी समय से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। संगठित गिरोह बना रखा है। गिरोह के सक्रिय सदस्य गोपाल सिंह ने नगर निगम में सेवारत रहते हुए गैंग लीडर और सदस्यों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। पेंशनधारकों की पेंशन के रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर की। लोगों को डरा धमकाकर धन अर्जित करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि नगर निगम में कई लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा गया। लोगों को शिकायत पर धमकाया गया। गौरव के गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं। पेंशनधारकों के साथ धोखाधड़ी की गई। उनके भत्ते गैंग की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। गौरव वाल्मीकि और उनके गैंग के सदस्यों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Etah: जयमाला के बाद खुला दूल्हे का ऐसा राज, शादी के मंडप से पहुंचा जेल; एक-एक कर भागे बराती


ये हुए नामजद

पीर कल्याणी निवासी गौरव वाल्मीकि व विशाल, अलीगढ़ निवासी गोपाल सिंह, राजपुर चुंगी निवासी सुनील कुमार उर्फ पप्पन, नीलम, फ्रीगंज निवासी भरत उर्फ भारत, सोनम, बबीता और प्रेम नगर निवासी रजनी उर्फ राजेश को नामजद किया गया है।


इन पर भी कार्रवाई

थाना सिकंदरा में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने भी गैंगस्टर एक्ट मेंं मामला दर्ज कराया। इसमें जयवीर, छोटू, सलमान और वीरेश उर्फ वीपी को नामजद किया गया। इनका गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देता है। वहीं थाना डौकी में राजू, संजय और श्याम के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। आरोपियों के खिलाफ चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं। इसलिए कार्रवाई की गई। अब जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed