{"_id":"5fb63130653b7c7502574ca6","slug":"gangster-manoj-goel-and-three-detained-in-case-of-beat-emporium-operator","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: होटल में एंपोरियम संचालक को पीटा, कार में तोड़फोड़, गैंगस्टर सहित तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: होटल में एंपोरियम संचालक को पीटा, कार में तोड़फोड़, गैंगस्टर सहित तीन हिरासत में
Thu, 19 Nov 2020 02:18 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनी मंडी स्थित होटल ताज वे इन में बुकिंग की जानकारी करने पहुंचे एंपोरियम संचालक पवन जैन को होटल में बंद कर जमकर पीटा गया और उनकी कार में तोड़फोड़ की गई। इसका आरोप होटल मालिक गैंगस्टर मनोज गोयल और होटल के स्टाफ पर है। पुलिस ने मनोज, होटल मैनेजर और एक अन्य को हिरासत में ले लिया है।
छत्ता के फ्रीगंज निवासी पवन जैन का फतेहाबाद रोड पर एंपोरियम और ज्वेलरी शोरूम है। उनके बेटे प्रबल जैन के मुताबिक, 19 नवंबर को उनके रिश्तेदार की बेटी की सगाई थी। पिता ने जीवनी मंडी स्थित होटल ताज वे इन बुक किया था। इसमें पार्टी की बात हुई थी। बुधवार रात आठ बजे पवन जैन होटल की व्यवस्थाएं देखने गए। सफाई अच्छी नहीं थी। इस पर उन्होंने मनोज गोयल से शिकायत की। आरोप है कि मनोज गोयल ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने पर गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर होटल का गेट बंद करा लिया, मारपीट करने लगे। मनोज गोयल के साथ 10-15 लोग और थे। उन्होंने लात घूंसों से पवन जैन को पीटा। लोगों ने किसी तरह बचाया। उन्हें कार में बैठा दिया। लेकिन, आरोपियों ने कार के भी शीशे तोड़ डाले। रात को पवन जैन ने थाना छत्ता जाकर शिकायत की। पुलिस ने मनोज गोयल, मैनेजर और एक अन्य को हिरासत में ले लिया।

मुकदमा दर्ज होगा, कार्रवाई की जाएगी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि तेल माफिया मनोज गोयल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त की कार्रवाई हो चुकी है। मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होगा, कार्रवाई की जाएगी। मनोज गोयल और उसके दो साथी पकड़े हैं।
तेल चोरी के मामले में जा चुका जेल
मनोज गोयल पर मथुरा में रिफाइनरी का तेल चोरी करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें वह जेल गया था। वह हरीपर्वत थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है।