फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster charged with two accused of robbing jewelery from a woman

Agra News: महिला से आभूषण लूटने के दो आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sat, 12 Aug 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gangster charged with two accused of robbing jewelery from a woman
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर आवास विकास के समीप तमंचा के बल पर आभूषण लूट करने के दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरोपियों की संपत्ति चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। गौतमनगर निवासी सुनीता यादव 7 जून की सुबह आवास विकास कालोनी के समीप टहल रही थी। तमंचे के बल पर दो बाइक सवार लुटेरों ने उससे आभूषण छीन लिए। अंगूठी, सोने की चेन और कुंडल लूट लिए थे। महिला ने दोनों लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कराई। पटियाली में चेकिंग के दौरान दोनों लुटेरे योगेश निवासी उत्तमनगर दिल्ली और अरविंद नगला रते कुरावली मैनपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर आभूषण बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल कर एसपी के आदेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसपी ने संपत्ति चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की संपत्ति चिन्हित की कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed