फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster arrested for making duplicate mobil oil in agra

आगरा: नकली मोबिल ऑयल बनाने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार, गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई

Mon, 08 Feb 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested for making duplicate mobil oil in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना ताजगंज के गांव लकावली में नकली मोबिल ऑयल का कारखाना चलाते चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रविवार को फरार आरोपी सरगना नीरज गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। वह नकली मोबिल ऑयल के साथ रेपर और डिब्बे उपलब्ध करवाता था। इन डिब्बों पर फर्जी बारकोड भी लगाते थे, जिससे डिब्बे असली लगते थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।   

विज्ञापन


ताजगंज के गांव लकावली में पुलिस ने मंटोला निवासी बिलाल, जीन खाना निवासी मोहम्मद नाजिश उर्फ मुल्ला, गांव के ही राजेंद्र और टेढ़ी बगिया निवासी दीपू को गिरफ्तार किया था। आरोपी नकली मोबिल ऑयल का कारखाना चला रहे थे। 
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपियों से पता चला कि नकली मोबिल ऑयल के कारखाना का असली सरगना हरीपर्वत के माईथान निवासी नीरज गुप्ता और नदीम हैं। पुलिस टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए लग गई। थाना हरीपर्वत पुलिस ने रविवार को नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि नीरज के पिता नकली मोबिल का काम करते थे। उनकी मौत हो गई। इस पर वह खुद करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ड्रमों में लाते हैं ऑयल 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, आरोपी बिलाल, नाजिश और राजेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह नीरज के साथ मिलकर ड्रमों में नकली मोबिल ऑयल लेकर आते हैं। मांग के अनुसार, विभिन्न कंपनियों के फर्जी रेपर और बार कोड लगाकर डिब्बों को बिक्री के लिए बाजार में ले जाते हैं। 

आगरा और आसपास के जिलों में सप्लाई होती थी। कच्चा माल, रेपर और डिब्बे नीरज ही उपलब्ध कराता था। उनके कारखाना में आरिफ, फरहान, अमन और सुहैल मजदूरी का कार्य करते हैं। बिलाल पूर्व में ट्रक चालक था। वह अपना ट्रक चलाता था। मगर, उसे घाटा हो गया। इस कारण ट्रक बेच दिया। बिलाल ने यह काम शुरू किया था। 

तीन थानों में मुकदमे, फिर भी चल रहा धंधा
शहर में छह महीने पहले तत्कालीन सीओ छत्ता विकास जायसवाल ने छापेमार कार्रवाई करके नकली मोबिल ऑयल के कारखाने पकड़े थे। चार कारखाने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पकड़े गए, जबकि दो ताजगंज और छत्ता के जीनखाना में पैकिंग के कारखाने पकड़े थे। पुलिस ने छह मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें तकरीबन 50 से अधिक आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसा था। 

पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मगर, यह धंधा अब फिर से शुरू हो गया है। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी जीन खाना से माईथान और गांव लकावली में यह काम हो रहा था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि नकली मोबिल ऑयल के कारोबार से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed