{"_id":"65e4d6c9e1b3eee5bd0040d4","slug":"gangster-action-against-8-including-former-chairman-for-online-fraud-agra-news-c-25-1-agr1008-413652-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में पूर्व चेयरमैन समेत 8 पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में पूर्व चेयरमैन समेत 8 पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
पिनाहट। देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले हेलो गैंग के 8 बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनोज का नाम भी शामिल है। वह 2012 से 17 तक पिनाहट नगर पंचायत के चेयरमैन रहे थे। इस गैंग के कई बदमाशों को पिनाहट ,जैतपुर और चित्राहाट थाने की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस पर अपराध करके अर्जित की गई संपत्ति पर भी कार्रवाई करेगी।
पिनाहट पुलिस ने हेलो गैंग चलाकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोपी सुनील कुमार, रामराज, नीरज, दिग्विजय, लाल उर्फ धीरज, गब्बर उर्फ राज सिंह, निवासीगण पडुआपुरा थाना पिनाहट, सपना वर्मा निवासी ग्वालियर, मनोज निवासी मोहल्ला नयापुरा, पिनाहट के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक इन सभी लोगों पर पिनाहट और हरीपर्वत थाने में मुकदमे दर्ज थे। एसीपी पिनहट अमरदीप लाल ने बताया कि ये बदमाश लोगों के साथ धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित कर अपराध को बढ़ावा दे रहे थे। 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।