फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangrape with 12 year old girl of Gwalior in Vrindavan

वृंदावन के गेस्ट हाउस में ग्वालियर की 12 वर्षीय लड़की से गैंगरेप

Sun, 13 May 2018 08:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sun, 13 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with 12 year old girl of Gwalior in Vrindavan
Demo pic
वृंदावन के एक गेस्ट हाउस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लड़की ग्वालियर की और आरोपी वृंदावन के रहने वाले हैं। उनमें एक आरोपी को वो पहले से जानती थी। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


12 वर्षीय लड़की ने जिन दो लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, वे वृंदावन के ही रहने वाले हैं। जिनमें एक वो पहले से जानती है। लड़की भी पहले अपने परिवार के साथ वृंदावन में रहती थी और यहीं एक स्कूल में पढ़ती थी। 
विज्ञापन


जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है, वो पहले भी उससे छेड़छाड़ करता था। उठा ले जाने की धमकी देता था। धमकियों से परिवार इतना डरा कि वे लोग वृंदावन छोड़कर ग्वालियर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर दिया वारदात का अंजाम

पीड़ित लड़की का कहना है कि 11 मई को युवक ने फोन कर उसे धमकाया और वृंदावन आने को कहा। युवक ने अपने एक दोस्त को उसे लेने के लिए डबरा स्टेशन पर भी भेजा था। वहां से वो ट्रेन से उसे लेकर वृंदावन आया। 

पीड़िता का कहना है कि दोनों लड़के उसे एक गेस्ट हाउस में ले गए। जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आई लड़की को युवक मथुरा स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा आए। 

बाद में पीड़िता अपने परिवार वालों के साथ वृंदावन में पहुंची। उसके परिवार वाले कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम से मिले। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों में खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed